2025 में भारतीय पासपोर्ट की ताकत दोगुनी! इन 59 देशों में अब बिना वीज़ा करें फ्री में यात्रा

Published on: 25-07-2025
indian passport

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में भारत ने आठ पायदान की छलांग लगाई, अब भारतीय पासपोर्ट धारकों को 59 देशों में वीज़ा-फ्री या वीज़ा-ऑन-अराइवल की सुविधा

2025 के हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत ने आठ स्थानों की छलांग लगाई है। पिछले साल जहां भारत का रैंक 85वां था, वहीं इस साल यह सुधरकर 77वें स्थान पर पहुंच गया है। इस साल भारतीय पासपोर्ट धारकों को 59 देशों में वीज़ा-फ्री या वीज़ा-ऑन-अराइवल की सुविधा मिल रही है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स क्या है?

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स एक प्रतिष्ठित वैश्विक रैंकिंग है जो यह बताती है कि किसी देश के पासपोर्ट की ताकत कितनी है। यह इंडेक्स यह आंकलन करता है कि किसी देश के नागरिक बिना वीजा के कितने देशों में यात्रा कर सकते हैं। इस रैंकिंग को अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (IATA) के आंकड़ों के आधार पर तैयार किया जाता है।

दुनिया में सबसे ताकतवर पासपोर्ट कौन से हैं?

2025 के इंडेक्स के मुताबिक:

  • सिंगापुर का पासपोर्ट लगातार दुनिया का सबसे ताकतवर बना हुआ है, जिससे 193 देशों में वीज़ा-फ्री एंट्री मिलती है।
  • जापान और दक्षिण कोरिया 190 देशों की वीज़ा-फ्री सुविधा के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
  • डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली और स्पेन जैसे सात यूरोपीय देश 189 देशों की एंट्री के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
  • वहीं, अमेरिका 182 देशों के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि ब्रिटेन 186 देशों के साथ 6वें पायदान पर है।

भारत की स्थिति में सुधार

भारत ने इस साल दो नए देशोंफिलिपींस और श्रीलंका—को वीज़ा-फ्री सूची में शामिल किया है। हालांकि कुल संख्या में मामूली इजाफा हुआ है, लेकिन भारत का रैंकिंग में सुधार बड़ा है।

अब भारतीय नागरिक 59 देशों में बिना वीज़ा या वीज़ा-ऑन-अराइवल के यात्रा कर सकते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा को पहले से कहीं अधिक आसान बनाता है।

वीज़ा-फ्री और वीज़ा-ऑन-अराइवल का मतलब क्या होता है?

वीज़ा-फ्री देश

ऐसे देश जहां भारतीय नागरिकों को वीज़ा लेने की जरूरत नहीं होती। आप सीधा टिकट बुक करें, बैग पैक करें और उस देश में एंट्री ले सकते हैं। हालांकि, हर देश के अपने नियम होते हैं—कुछ कुछ हफ्तों तक ठहरने की अनुमति देते हैं, तो कुछ थोड़े सख्त हो सकते हैं।

वीज़ा-ऑन-अराइवल (VOA)

इस सुविधा के तहत आप जिस देश में जा रहे हैं, वहां पहुंचकर एयरपोर्ट पर ही वीज़ा ले सकते हैं। इसके लिए आपको:

  • एयरपोर्ट पर वीज़ा-ऑन-अराइवल काउंटर पर जाना होगा
  • एक छोटा फॉर्म भरना होगा
  • पासपोर्ट, होटल बुकिंग, रिटर्न टिकट आदि दस्तावेज़ देने होंगे
  • कुछ फीस जमा करनी होगी
  • और फिर वहीं आपको वीज़ा की मुहर मिल जाएगी

इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल अथॉरिटी (ETA)

ETA एक डिजिटल अनुमति है जो कुछ देशों द्वारा वीज़ा-फ्री यात्रा के लिए जारी की जाती है। सेशेल्स इस सुविधा का उपयोग करता है।

भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए 59 वीज़ा-फ्री या वीज़ा-ऑन-अराइवल देश (2025)

वीज़ा-फ्री देश (30):

  1. अंगोला
  2. बारबाडोस
  3. भूटान
  4. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स
  5. कुक आइलैंड्स
  6. डोमिनिका
  7. फिजी
  8. ग्रेनेडा
  9. हैती
  10. ईरान
  11. जमैका
  12. कजाखस्तान
  13. केन्या
  14. किरीबाती
  15. मकाओ
  16. मेडागास्कर
  17. मलेशिया
  18. मॉरीशस
  19. माइक्रोनेशिया
  20. मॉन्टसेराट
  21. नेपाल
  22. निउई
  23. फिलीपींस
  24. रवांडा
  25. सेनेगल
  26. सेंट किट्स एंड नेविस
  27. सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस
  28. थाईलैंड
  29. त्रिनिदाद एंड टोबैगो
  30. वनुआतु

वीज़ा-ऑन-अराइवल देश (28):

  1. बोलीविया
  2. बुरुंडी
  3. कंबोडिया
  4. केप वर्डे आइलैंड्स
  5. कोमोरो आइलैंड्स
  6. जिबूती
  7. इथियोपिया
  8. गिनी-बिसाऊ
  9. इंडोनेशिया
  10. जॉर्डन
  11. लाओस
  12. मालदीव
  13. मार्शल आइलैंड्स
  14. मंगोलिया
  15. मोज़ाम्बिक
  16. म्यांमार
  17. नामीबिया
  18. पलाऊ आइलैंड्स
  19. क़तर
  20. समोआ
  21. सिएरा लियोन
  22. सोमालिया
  23. श्रीलंका
  24. सेंट लूसिया
  25. तंज़ानिया
  26. तिमोर-लेस्ते
  27. तुवालू
  28. जिम्बाब्वे

ETA द्वारा एंट्री (1):

  1. सेशेल्स

ध्यान दें: हर देश की वीज़ा पॉलिसी अलग होती है। यात्रा से पहले उस देश की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें- Donald Tump Urges Google, Microsoft to Prioritize U.S. Hiring: How it Would Impact Indian Tech Industry

यह भी पढ़ें- Google India को राहत: कर्नाटक हाई कोर्ट ने मानहानि मामले से हटाया, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें- Unemployment Allowance Delay in Rajasthan: LoP Tika Ram Jully Calls Out BJP Govt

Aawaaz Uthao: We are committed to exposing grievances against state and central governments, autonomous bodies, and private entities alike. We share stories of injustice, highlight whistleblower accounts, and provide vital insights through Right to Information (RTI) discoveries. We also strive to connect citizens with legal resources and support, making sure no voice goes unheard.

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media