Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने CRP-CSA XV के तहत क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त 2025 तक ibps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने Clerical Cadre (CSA) के 10,277 पदों के लिए ibps crp csa xv notification जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 अगस्त 2025 से 21 अगस्त 2025 के बीच आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां:
गतिविधि | तिथि |
---|---|
नोटिफिकेशन जारी | 31 जुलाई 2025 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 1 अगस्त 2025 |
अंतिम आवेदन तिथि | 21 अगस्त 2025 |
फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 21 अगस्त 2025 |
आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि | 5 सितंबर 2025 |
प्रारंभिक परीक्षा | 4, 5, 11 अक्टूबर 2025 |
मुख्य परीक्षा | 29 नवंबर 2025 |
IBPS Clerk 2025: आवेदन प्रक्रिया
IBPS Clerk 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को व्यक्तिगत, शैक्षणिक जानकारी भरने के साथ-साथ स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।
आवेदन के स्टेप्स:
- ibps.in पर जाएं और “IBPS CRP Clerk 2025 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- न्यू रजिस्ट्रेशन करें और provisional registration number तथा पासवर्ड प्राप्त करें।
- फॉर्म भरें और “Save and Next” पर क्लिक करें।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- अपनी पसंद का राज्य/UT चुनें।
- फीस जमा करें और ई-रसीद तथा आवेदन की कॉपी सुरक्षित रखें।
ध्यान दें: एक से अधिक आवेदन अमान्य कर दिए जाएंगे।
आवेदन शुल्क:
वर्ग | शुल्क |
---|---|
SC/ST/PwD | ₹175/- |
सामान्य/अन्य वर्ग | ₹850/- |
फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड (क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग) के माध्यम से किया जा सकता है।
अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज़:
दस्तावेज़ | आकार (pixels) | फ़ाइल साइज |
---|---|---|
फोटो | 200 x 230 | 20 – 50 KB |
हस्ताक्षर | 140 x 60 | 10 – 20 KB |
बाएं हाथ के अंगूठे का निशान | 240 x 240 | 20 – 50 KB |
हस्तलिखित घोषणा | 800 x 400 | 50 – 100 KB |
✍ हस्तलिखित घोषणा (Declaration Format):
“I, (Name of the candidate), hereby declare that all the information submitted by me in the application form is correct, true, and valid. I will present the supporting documents as and when required.”
यह घोषणा उम्मीदवार को अपने हाथ से लिखकर स्कैन करके अपलोड करनी होगी।
IBPS Clerk 2025: चयन प्रक्रिया
IBPS भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी और इनमें निम्नलिखित विषयों पर आधारित प्रश्न होंगे:
- रीजनिंग
- न्यूमेरिकल एबिलिटी
- इंग्लिश लैंग्वेज
- जनरल अवेयरनेस
- कंप्यूटर एप्टीट्यूड
फाइनल मेरिट लिस्ट केवल मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी।
IBPS Clerk 2025: राज्यों के अनुसार भर्ती
यह भर्ती राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार होती है। उम्मीदवार केवल एक राज्य/UT के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र उसी राज्य/UT में दिया जाएगा, हालांकि जरूरत पड़ने पर बाहरी केंद्र भी आवंटित हो सकते हैं।
अन्य अहम जानकारियां:
- Pre-exam Training: सितंबर 2025 में संभावित है।
- Prelims Result: अक्टूबर/नवंबर 2025 में संभावित।
- Provisional Allotment: मार्च 2026 तक होगा।
- नई पदनाम: अब Clerk की जगह Customer Service Associate (CSA) कहा जाएगा। यह बदलाव 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी है।
आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पडेस्क:
- वेबसाइट: www.ibps.in
- हेल्पडेस्क: cgrs.ibps.in
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं, तो IBPS Clerk 2025 आपके लिए एक सुनहरा मौका है। समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।
यह भी पढ़ें- CLAT 2026 Registration शुरू: जानें CLAT Exam Date, Syllabus PDF, Fees और Apply करने का तरीका
यह भी पढ़ें- CBSE Compartment Exam Result Class 10 कब आएगा? जानें Official Websites और Result चेक करने का तरीका
यह भी पढ़ें- TCS Layoffs 2025: 12,000 कर्मचारियों की नौकरी खतरे में, कर्मचारियों ने बताया ‘Forced Resignation’